Ayurved For Health

Vaishwanar Churna – Empirical Uses

वैश्वानर चूर्ण एक सामान्य परंतु अत्यंत गुणकारी औषधी कल्प है। अष्टांग हृदय गुल्म चिकित्सा में यह आचार्य श्री वाग्भट द्वारा वर्णित है। वर्षा ऋतु में ऋतु के प्रभाव से ही पाचकाग्नि मंद हो जाता है। भूख नही लगती। खाने के बाद पेट एकदम भारी भारी सा लगता है। किसी को डकार ज्यादा आते है, तो किसी को दुर्गन्धित अपान वायु की सतत प्रवृति होती रहती है। अग्निमांद्य के कारण खाए हुए अन्न का पाचन अच्छा नही होता इसलिए किसी किसी के मुंह के बार बार पानी आता रहता है। मुंह की खराब स्मेल आती है। ऐसी अवस्था में मात्रानुसार वैश्वानर चूर्ण सेवन करना चाहिए। निश्चित रूप से लाभ होता ही है। पाचकाग्नि बढ़ाने में यह कल्प सर्वश्रेष्ठ है।
वैश्वानर चूर्ण भोजन के बीच में अथवा बाद में (विकृति के अनुसार और वैद्यजी की सलाहनुसार) गरम पानी के साथ सेवन करना चाहिए। मात्रा भी 1 से 3 ग्राम तक सेवन करनी चाहिए।
यह चूर्ण डायबिटीज में भी बढ़िया काम करता है। अनावश्यक आम का पाचन होने से इसके सेवन से शुगर लेवल सामान्य होने में मदद मिलती है। पर यह केवल शुगर लेवल ही कम नहीं करता, अपितु विकृत रूप से बढ़े कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को भी सामान्य करता है। डायबिटीज में इसके सेवन से रुग्ण को अच्छी भूख तो लगती ही है, साथ में ऊर्जा स्तर भी सुधरता है। फ्रेश लगने लगता है। कब्ज (Constipation) रहता हो, तो उसमे भी वैश्वानर चूर्ण के सेवन से राहत मिलती है।
हाइपोथायरॉइडिज्म में भी वैश्वानर चूर्ण सकारात्मक कार्य करता है। धात्वाग्निमांद्य दूर करता है इसलिए अतिरिक्त मेद बढ़ने के कारण हाइपोथायरॉइडिज्म के पेशंट को जो आलसीपन, सतत थकान जैसा अनुभव होता है, वह कम होता है।
वैश्वानर चूर्ण उत्कृष्ट आमपाचक होने से आमवात के पेशंट में तो यह प्रभावी रूप से काम करता है। पेशंट का संधिशोथ और संधिशूल कम होकर पेशंट को अच्छी खांसी राहत मिलती है।
जिन पेशेंट्स में सुबह नींद से उठते ही थोड़ी खांसी और कफ अधिक निकलता है, उनको भी भोजन पश्चात गरम पानी से वैश्वानर चूर्ण का सेवन उपयोगी व अत्यंत लाभदायक होता है।

स्वामीआयुर्वेद वैश्वानर चूर्ण यह गुणवत्तापूर्ण औषधियों से निर्माण किया जाता है। इसलिए रोगियों में इसकी उचित योजना त्वरित लाभ दर्शाती है। अपने रोगियों में स्वामीआयुर्वेद वैश्वानर चूर्ण की उचित योजना करके, रुग्ण को स्वास्थ्य प्रदान कर यश अर्जित करे। अस्तु। शुभम भवतु।

लेखक : वैद्य सोमराज मधुकर खर्चे

©SwamiAyurved Retail

3 thoughts on “Vaishwanar Churna – Empirical Uses

  1. ramesh agrawal says:

    औषधि के आर्डर के लिए लिंक भेजें

  2. ramesh agrawal says:

    Please mail price list

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *